उत्तराखंड: उमेश बिष्ट के हाथों से बना कोदा-मंडुआ केक जरूर खाइए, जानिए इसके बेमिसाल फायदे

जो लोग मैदे से होने वाले नुकसान से स्वास्थ्य को बचाना चाहते हैं, उनके लिए मंडुवे का केक बेहतर विकल्प है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Umesh Bisht Koda Cake: haldwani umesh bisht making mandua cake in demand
Image: haldwani umesh bisht making mandua cake in demand

हल्द्वानी: पहाड़ का मोटा अनाज स्वाद के साथ-साथ पौष्टिकता में भी अव्वल है। यही वजह है कि मंडुवा-झंगोरे जैसे उत्पाद अब गांवों से निकलकर शहरों के होटलों तक में परोसे जा रहे हैं। खासकर मंडुवे से न सिर्फ बिस्किट बल्कि अन्य मिठाईयां भी तैयार की जा रही हैं।

Umesh bisht making mandua cake

कई जगह मंडुवे के मोमोज बनाए जा रहे हैं तो हल्द्वानी के उमेश बिष्ट ने एक कदम आगे बढ़ते हुए मंडुवे का केक बनाने की पहल की है। जो लोग मैदे से होने वाले नुकसान से स्वास्थ्य को बचाना चाहते हैं उनके लिए मंडुवे का केक बेहतर विकल्प है। लामाचौड़ के रहने वाले उमेश बिष्ट की गैस गोदाम रोड पर इंप्रेशन नामक दुकान है। उन्होंने आम्रपाली कॉलेज से एचएम की पढ़ाई की है। कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में काम किया। आगे पढ़िए

Order Mandua Cake Online

आज वो पहाड़ी उत्पादों से केक, पिज्जा, पेस्ट्री और बिस्किट तैयार कर रहे हैं, जिन्हें लोग हाथोंहाथ ले रहे हैं। उमेश लोगों के जन्मदिन पर उन्हें मंडुवे का स्वाद परोस रहे हैं। अगर आप कभी हल्द्वानी जाएं तो इंप्रेशन शॉप में जाकर मंडुवे का केक जरूर चखें। महिला समूहों द्वारा इन दिनों मंडुवे के लड्डू, बर्फी, गुलाब जामुन और देव भोग प्रसाद भी तैयार किया जा रहा है। मंडुवा पोषक तत्वों से भरपूर अनाज है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट, आयोडीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जिससे हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसलिए मंडुवे को अनाजों का राजा भी कहा जाता है। पहाड़ के मोटे अनाज को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उमेश बिष्ट ने बताया कि मंडुए के केक का ऑर्डर आप 9368309210, 9634495783 पर कॉल कर दे सकते हैं।