Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून से पिथौरागढ़ विमान के जरिए सफर करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है।
जुलाई के मध्य तक उत्तराखंड में पिथौरागढ़ हवाई पट्टी से हवाई सेवा एक बार फिर से शुरू हो सकती है। जी हां, इस बार पूरी प्लानिंग और प्लॉटिंग के साथ में केंद्र सरकार ने पिथौरागढ़ से वाया पंतनगर देहरादून के बीच सेवा के लिए फ्लाईबिग एविएशन का चयन किया है और यह कंपनी छोटे एयरक्राफ्ट से अपनी सेवाएं देगी। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार बड़ी संख्या में लोग इस सेवा का फायदा उठाएंगे। आपको बता दें कि सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लिए उड़ान योजना के तहत 2018 में हवाई सेवा शुरू की गई थी मगर सेवा नियमित नहीं थी और इसमें कई और भी तरह की समस्याएं थीं। आगे पढ़िए
इसके बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सेवा प्रदाता कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया था। वर्तमान में पिथौरागढ़ से देहरादून के बीच हेलीकॉप्टर की सेवाएं दी जा रही हैं, मगर यह भी नियमित नहीं है और इनका किराया भी अन्य विमान के किराए से 3 गुना ज्यादा महंगा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने इस रूट पर उड़ान योजना के तहत सेवा देने को फ्लाईबिग एविएशन कंपनी का चयन किया है और यह कंपनी 7 सीटर विमान से संचालन शुरू करेगी। अपर सचिव श्री रविशंकर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि जुलाई के मध्य से सेवा शुरू होने की उम्मीद है।