Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
अल्मोड़ा: सोमेश्वर घाटी के दियारी के बद्रीनाथ मंदिर में स्थित पुजारी मोहन चंद्र भट्ट रातो रात करोड़पति बन गए हैं और उनकी किस्मत खुल गई है।
मोहन चंद्र भट्ट ने ड्रीम11 में टीम बनाकर एक करोड रुपए जीते हैं। बता दें कि वह बीते 1 साल से ड्रीम 11 में अपनी किस्मत आजमा रहे थे और बीते दिन उनके भाग्य ने उनका साथ दिया और उन्होंने एक करोड रुपए जीत लिए। उनके करोड़पति बनते ही उनके परिवार और घर में खुशी का माहौल पसर गया है। पुजारी मोहन चंद्र भट्ट ने बीती 27 जून को श्रीलंका और स्कॉटलैंड के बीच हुए मुकाबले में ड्रीम11 पर टीम बनाई थी जिसमें उन्होंने 49 रुपए लगाए थे लेकिन उनकी किस्मत पलट गई और वह करोड़ रुपए जीत गए। आगे पढ़िए
मोहन भट्ट ने बताया कि वे 1 साल से ड्रीम 11 पर टीम बना रहे हैं मगर अब तक उनको कुछ फायदा नहीं हुआ था। बीते मैच में श्रीलंका और स्कॉटलैंड के बीच उन्होंने दोपहर में टीम बनाई। देखते ही देखते उनकी टीम पहले नंबर पर आ गई। शाम तक उनको जानकारी नहीं थी कि उनकी टीम टॉप पर आ गई है। शाम को उनके गांव के एक लड़के ने आकर उनको बताया कि यह एक करोड रुपए जीत गए हैं। उनको पहले तो विश्वास नहीं हुआ और जब उन्होंने ड्रीम11 पर चेक किया तो वह वाकई में करोड़पति बन चुके थे। एक करोड़ राशि जीतने के बाद मोहन चंद्र भट्ट के घर में खुशियों का माहौल पसर गया है।