हल्द्वानी के शोभित ने IFS परीक्षा में पाई सफलता, ऑल इंडिया में पाई 6th रैंक

हल्द्वानी के शोभित ने पास की आईएफएस परीक्षा, प्राप्त हुआ छठवां रैंक, आप भी दें बधाई, पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
haldwani shobhit joshi ifs: Haldwani Shobhit Joshi Clears IFS Exam 2023
Image: Haldwani Shobhit Joshi Clears IFS Exam 2023

हल्द्वानी: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा( इंडियन फॉरेस्ट सर्विस) 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।

Haldwani Shobhit Joshi Clears IFS Exam

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से ऑल ओवर इंडिया कुल 147 उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है। इस परीक्षा में उत्तराखंड के लाल ने छठा स्थान पा कर देवभूमि का मान बढ़ाया है। हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी निवासी शोभित जोशी की जिनका भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2022 IFS में ऑल इण्डिया छठवीं रैंक के साथ चयनित हुआ है। जिसके बाद उनके घर में खुशी का माहौल है। इससे पहले अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में भी वह कुछ अंकों से रह गए थे। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मेहनत की। जिसके बाद उनको इंडियन फारेस्ट सर्विस मिल गई है। शोभित के पिता मनोहर जोशी राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि उनका मूल निवास सोमेश्वर का क्वैराली गांव है। वे हल्द्वानी में 40 साल से रहे हैं। नतीजे आने के बाद से शोभित जोशी के घर में जश्नोल्लास का माहौल पसर गया है।