Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
चमोली: नोएडा में आयोजित मैट्रिक्स फाइट नाइट में उत्तराखंड के दो होनहार रेसलर छाए रहे।
प्रदेश के रेसलर दिगंबर सिंह रावत और अमरिन्दर बिष्ट ने मैट्रिक्स फाइट नाइट के 12वें संस्करण MFN12 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंदियों को चित्त कर दिया। दो महत्वपूर्ण मुकाबलों में उत्तराखंड के मिश्रित मार्शल आर्ट एमएमए फाइटर्स ने शानदार जीत हासिल की। मुकाबले में रेसलर दिगंबर सिंह रावत ने अपने प्रतिद्वंदी नीरज पंघल को पहले राउंड में नॉकआउट कर जीत हासिल की। दिगंबर रावत 23 साल के हैं। उनका परिवार मूलरूप से आदिबदरी तहसील के आली गांव का रहने वाला है।दिगंबर के पिता की साल 2019 में मौत हो गई थी। जिसके बाद घर के हालात बिगड़ते चले गए। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। थोड़े समय बाद दिगंबर अपनी बहन के साथ देहरादून आ गए और मिक्स मार्शल आर्ट्स की तैयारी करने लगे। आगे पढ़िए
इसी तरह रेसलर अमरिंदर बिष्ट भी शुरू से ही अपने प्रतिद्वंदी पर हावी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी आकाश को हराकर कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। मैट्रिक्स फाइट नाइट भारत का सबसे बड़ा मिश्रित मार्शल आर्ट मुकाबला है। जिसमें देश-विदेश के मिक्स्ड मार्शल आर्ट फाइटर्स ने हिस्सा लिया। एमएफएन-12 का आयोजन एक जुलाई को नोएडा इंडोर स्टेडियम में किया गया। जिसमें मार्शल आर्ट के प्रशंसकों को रोमांचक एमएमए एक्शन और फाइट देखने का मौका मिला। एमएफएन न केवल भारत में, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े एमएमए प्रमोशनों में से एक बन गया है।