Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून का रायवाला क्षेत्र...यहां पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव ने खूनी रूप ले लिया। रोज-रोज के झगड़े से पति इस कदर परेशान हुआ कि उसने पत्नी की हत्या करने का प्लान बना लिया।
रविवार को मौका मिलने पर वो खीरा खाने की बात कह कर किचन में गया और वहां से चाकू उठा लाया। इसके बाद उसने पत्नी पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले में महिला घायल हुई है, लेकिन किसी तरह उसकी जान बच गई। थानाध्यक्ष प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र मेहरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। घटना हरिपुरकला क्षेत्र की है। यहां मूलरूप से यमकेश्वर ब्लॉक के भादसी गांव निवासी भगवती देवी किराए के घर में रहती है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति वीरेंद्र सिंह भंडारी विदेश में एक होटल में काम करते हैं। इन दिनों वह घर आए हुए हैं। महिला के सास-ससुर भी साथ ही रह रहे हैं।
रविवार को पति ने किचन में खीरा खाने के लिए जाने की बात कही। इसके बाद वह हाथ में चाकू लेकर लौटे और फिर वार कर महिला को घायल कर दिया। सास-ससुर ने किसी तरह महिला को पति के चंगुल से छुड़ाया। बाद में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। अब पीड़ित महिला ने पुलिस को पत्र देकर खुद की और बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर कालसी क्षेत्र में भी एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे जलाने का प्रयास भी किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।