Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही कांवड़ियों द्वारा की जाने वाली बदसलूकी और हुड़दंग की खबरें भी सुनाई देने लगती हैं।
अपने आप को भोले का भक्त कहने वाले कुछ कांवड़िए खुद को कानून से भी ऊपर समझ लेते हैं। अब टिहरी में ही देख लें। यहां चार कांवड़ियों ने ऋषिकेश-उत्तरकाशी राजमार्ग पर आगराखाल में पूर्व प्रधान के पति को बुरी तरह पीट दिया। चारों कांवड़िए दिल्ली के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में पूर्व प्रधान चमनी देवी के पति कमल सिंह रावत ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि रविवार शाम लगभग पांच बजे आगराखाल भिन्नू गदेरे के पास स्थित किशोर सिंह रावत की दुकान में दिल्ली निवासी चार यात्री पहुंचे। आगे पढ़िए
इस दौरान कमल सिंह के साथ चारों कांवड़ियों की लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर कांवड़ियों ने कमल सिंह को पीटना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ा तो स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को घेर लिया। बाद में पुलिस बुलाई गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कहीं जाकर मामला शांत हुआ। इस मामले में चारों यात्रियों अमर कुमार पुत्र संजय, अमन कुमार पुत्र राजेश, किशन पुत्र शेरू और सूरज पुत्र सुजन के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। ये सभी दिल्ली के मजनू का टीला क्षेत्र के रहने वाले हैं। सोमवार को चारों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।