Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में खराब सड़कें लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। यहां हर दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें बेगुनाहों की जान जा रही है।
बीती शाम यहां किमतोला के पास एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। नैनी से गणाई जा रही एक कार किमतोला के पास 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान 44 वर्षीय इंद्रलाल के रूप में हुई। वहीं 40 वर्षीय मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। आगे पढ़िए
प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि चालक ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद बेकाबू कार गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि पिथौरागढ़ में खराब सड़कों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। यहां 15 दिन पहले दो अलग-अलग सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत हुई है। हादसों की वजह खराब सड़कें बताई जा रही हैं। सीमांत जिले में सड़कें पहले ही खतरनाक थीं, उस पर खराब मौसम के चलते स्थिति और बिगड़ गई है। सफर जोखिमभरा बना हुआ है। कई जगह तो क्षतिग्रस्त सड़क पर लोगों की आवाजाही भी प्रतिबंधित कर दी गई है।