उत्तराखंड: मामूली बात पर राजेन्द्र के घर आ धमका इमरान, परिवार को पीटा, गर्भवती को मारी लात

मारपीट के दौरान आरोपियों ने एक गर्भवती महिला के पेट पर लात मारकर उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Haldwani Imran Rajendra: Imran thrashed Rajendra family in Haldwani
Image: Imran thrashed Rajendra family in Haldwani

हल्द्वानी: हल्द्वानी का बनभूलपुरा एरिया हमेशा सुर्खियों में रहता है। कभी अतिक्रमण के लिए तो कभी सांप्रदायिक तनाव के लिए। सोमवार को यहां एक बार फिर बवाल हो गया है।

Imran thrashed Rajendra family in Haldwani

आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू परिवार के घर में घुसकर वहां रह रही महिलाओं और पुरुषों को पीटा। हैवानियत पर उतारू आरोपियों ने गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा, उसके पेट पर लात मारकर उसके कपड़े फाड़ दिए। गनीमत रही कि महिला सुरक्षित है। मगर उसके चेहरे पर खून व गहरे जख्म क्रूरता की गवाही दे रहे हैं। मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला लोगों से मदद की गुहार लगाती दिखी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी इमरान समेत 10 से 12 लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, बलवा और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। पूरा मामला एक नाली को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है।

Haldwani Imran Rajendra Beaten case

यहां गौजाजाली इलाके में राजेंद्र मौर्य अपने परिवार के साथ रहते हैं। कुछ दिन पहले नगर निगम ने गली में निकासी नाली बनाई थी, लेकिन राजेंद्र के घर के आगे नाली ऊंची हो गई। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। सोमवार को राजेंद्र ने नाली तोड़ दी। इसी बात को लेकर सोमवार की रात राजेंद्र व पड़ोसी इमरान के बीच कहासुनी हो गई। मामला इस हद तक बढ़ गया कि गुस्से में इमरान 10-12 लोगों को लेकर राजेंद्र के घर आ धमका और पूरे परिवार को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने गर्भवती के पेट पर लात मारने के बाद उसके सिर पर धारदार हथियार से भी हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। भाजयुमो ने भी पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस सूत्रों के अनुसार चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लेने का दावा किया है।