उत्तराखंड: बदमाशों ने पुलिस अफसर पर चढ़ा दी बाइक, घसीटते हुए ले गए, आई गंभीर चोटें

बदमाश करीब 10 मीटर तक दरोगा मोहन भट्ट को बुरी तरह घसीटते हुए ले गए। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
police officer mohan chandra bhatt: Miscreants dragged police officer on bike in Udham Singh Nagar
Image: Miscreants dragged police officer on bike in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में अपराधी किस कदर बेखौफ हैं, इसकी एक बानगी ऊधमसिंहनगर में देखने को मिली। यहां दो बदमाश एक महिला का पर्स छीनकर भाग रहे थे।

Miscreants dragged police officer on bike in uttarakhand

दरोगा ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने दरोगा पर बाइक चढ़ा दी। थोड़ी दूर जाने के बाद दोनों बदमाश भी बाइक से गिर पड़े। घटना में दरोगा को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों बदमाश भी घायल हुए हैं। आरोपियों का पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने आवास विकास कॉलोनी के मेट्रोपोलिस कॉलोनी के पास एक महिला से पर्स लूट लिया। पीड़ित महिला ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। आगे पढ़िए

इस दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक सामने से आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक रोकने को कहा तो दोनों ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। तभी दरोगा मोहन भट्ट ने बाइक को पीछे से पकड़ लिया, लेकिन बदमाश रुके नहीं, उन्होंने बाइक दौड़ा दी। बदमाश करीब 10 मीटर तक दरोगा को घसीटते हुए ले गए। जिससे मोहन भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे जाकर बदमाश भी बेकाबू बाइक से सड़क पर गिर पड़े। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों बदमाश भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने दरोगा मोहन भट्ट और दोनों आरोपियों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल उनका पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है।