Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड में जगह जगह भारी बारिश से आफत बरस रही है। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है। मौसम को देखते हुए चंपावत जिले में कल भी स्कूल बंद रहेंगे।
मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए छात्र, छात्राओं व नोनिहालो की सुरक्षा के मध्यनजर जिलाधिकारी/अध्यक्ष,आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंपावत नरेंद्र सिंह भण्डारी ने 12 जुलाई को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हेमंत कुमार वर्मा ने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।