उत्तराखंड के लिए दुखद खबर, असम में शहीद हुआ पहाड़ का वीर सपूत, नम आंखों से विदाई

Martyr sunil rawat बताया जा रहा है कि सुनील रावत असम राइफल में तैनात थे। उनके शहीद होने का दुखद समाचार प्रप्त हुआ है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand martyr sunil rawat: uttarakhand jawan sunil rawat martyr in assam
Image: uttarakhand jawan sunil rawat martyr in assam

रामनगर: उत्तराखंड के लिए आज के दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सुनील रावत असम में शहीद हो गए हैं। उनकी शहीद होने की खबर पाकर परिजनों में शोक की लहर है।

Uttarakhand martyr sunil rawat story

बीते दिनों रामनगर के निकटवर्ती गांव भगुवाबागर निवासी सुनील रावत वार्षिक अवकाश समाप्त कर ड्यूटी में जा रहे थे । तभी गुवाहाटी के पास रेल से उतरते समय वह दुर्घटना के शिकार हो गए। ड्यूटी के दौरान शहीद हुए रामनगर निवासी आसाम रायफल्स के सैनिक सुनील रावत आज पंचतत्व में विलीन हो गए। हजारों नम आंखों के बीच आज रामनगर स्थित श्मशान घाट में उनकी चिता को मुखाग्नि दी गई । इस दौरान हो रही धुआंधार बारिश से ऐसा लग रहा था कि मानो प्रकृति भी सुनील की शहादत पर जी भर कर रो रही है। इससे पूर्व पूरे सैनिक सम्मान के साथ लाए गए शहीद को असम राइफल्स के जवान और आला अधिकारियों की उपस्थिति में परंपरागत सम्मान दिया गया। भगवान इस दुख की घड़ी में परिवार को इस दुखद घटना को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।