आज उत्तराखंड के 3 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी, स्कूलों में अवकाश घोषित

Uttarakhand Weather Update राज्य में 17 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। आज चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर जिले में भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी ।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 14 July : Uttarakhand Weather Update 14 July
Image: Uttarakhand Weather Update 14 July

चम्पावत: उत्तराखंड एक बार फिर प्रकृति के रौद्र रूप का सामना कर रहा है। लगातार हो रही बारिश से सड़कें भूस्खलन का शिकार हो रही हैं, सैकड़ों गांव अलग-थलग पड़ गए हैं।

Uttarakhand Weather Update 14 July

कहीं सड़कें तो कहीं पुल टूट रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली सूचना दी है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में आगामी 17 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिले में अत्याधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां के जिलाधिकारियों को 14, 16 और 17 जुलाई को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम के कहर को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 14 और 15 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी रहेगी। 16 जुलाई को रविवार के बाद 17 जुलाई को हरेला पर्व का अवकाश है। इस दौरान छात्रों के साथ शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक वर्ग का स्टाफ भी छुट्टी पर रहेगा।

Uttarakhand Weather Forecast

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जिलाधिकारियों को लिखे लेटर में कहा गया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियाती रूप से स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। आज यानि 14 जुलाई को चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर जिले में भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में येलो अलर्ट रहेगा। 15 जुलाई के लिए राज्य के सभी जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 16 जुलाई को चंपावत, नैनीताल, और ऊधमसिंहनगर में भारी बारिश का रेड अलर्ट व अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति और आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। सभी संबंधित विभाग प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा ले रहे हैं।