पिथौरागढ़ में भाई ने किया नाबालिग बहन का रेप, बनाया गर्भवती, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

Pithoragarh brother misdeed sister बच्ची जब भी स्कूल से घर लौटती तो आरोपी जबरदस्ती उसे अपने कमरे में ले जाता और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Pithoragarh brother misdeed sister: brother misdeed with sister in pithoragarh
Image: brother misdeed with sister in pithoragarh

पिथौरागढ़: यौन शोषण के ज्यादातर मामलों में रिश्तेदार या जान-पहचान के लोग शामिल पाए जाते हैं। बच्चे इन पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं और आरोपी उन्हें डरा-धमकाकर अपनी हवस का शिकार बनाने लगते हैं।

Brother misdeed with sister in pithoragarh

पिथौरागढ़ में भी एक युवक ने भाई-बहन के रिश्ते की मर्यादा को शर्मसार कर दिया। आरोपी ने रिश्ते की नाबालिग बहन संग डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। कई महीनों तक चले केस के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को 15 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। मामला मई 2022 का है। पिथौरागढ़ के रहने वाले गणेश सिंह ने अपनी रिश्ते की बहन के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी आरोपी को उसका सामान देने उसके कमरे में गई थी, तभी आरोपी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और बच्ची संग दुष्कर्म किया। आगे पढ़िए

15 years jail to pithoragarh rape accused

लड़के ने माता-पिता को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं बच्ची जब भी स्कूल से घर लौटती तो आरोपी जबरदस्ती उसे अपने कमरे में ले जाता और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई। तब आरोपी ने गर्भपात कराने के लिए उसे दवाइयां भी खिलाई। पुलिस ने आरोपी गणेश सिंह के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, धमकी व पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जांच में गणेश सिंह दोषी पाया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे अलग-अलग धाराओं में अधिकतम सजा सुनाई है। विशेष सत्र न्यायाधीश ने गणेश सिंह को 15 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।