उत्तराखंड में भीषण हादसे की खबर, खाई में गिरी कार, महिला की मौत, 3 घायल

kalsi car accident कालसी से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सिंघोर बैराटखाई मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
kalsi car accident: car accident in Dehradun Kalsi Woman dies
Image: car accident in Dehradun Kalsi Woman dies

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले के कालसी से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सिंघोर बैराटखाई मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई।

Car accident in Dehradun Kalsi Woman dies

हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। आज सुबह सुबह को कालसी के सिंघोर बैराटखाई रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में महिला की मौत हो गई। कार में महिला सहित चार लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा राहत और बचाव का कार्य किया गया। घायलो को खाई से बाहर निकाला गया साथ ही महिला के शव को भी खाई से बाहर निकाला गया। घायलो को ग्रामीणों द्वारा अस्पताल पहुँचाया जा रहा है। तहसील प्रशासन कालसी घटना में आगे की आवश्यक कार्यवाई कर रहा है। मृतक महिला का नाम सामो देवी बताया जा रहा है, जो गांगरो गाँव की रहने वाली थी।