Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में टमाटर के दामों पर कंट्रोल करने के लिए एक नया प्लान तैयार हो रहा है।
देहरादून मंडी समिति अब अफगानिस्तान से टमाटर लाने पर विचार कर रही है। इस वक्त देश के कई राज्यों में तो टमाटर दो सौ रुपये किलो तक बिक रहा है। अब देहरादून मंडी समिति अफगानिस्तान से टमाटर खरीदने की तैयारी कर रही है। टमाटर के दामों से आम लोगों को राहत देने के लिए ये अच्छा कदम हो सकता है। खबर है कि इसके लिए समिति ने कर्नाटक के एक व्यवसायी से संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान से 60 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से टमाटर खरीदा जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति लेना भी जरूरी है। टमाटर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री सतर्क हो गई है। आगे पढ़िए
देश के कई राज्यों में तो टमाटर दो सौ से तीन सौ रुपये किलो तक बिक रहा है। आपको याद होगा कि देहरादून में भी कुछ समय पहले टमाटर का दाम दो रुपये प्रति किलो तक चला गया था। इस बीच देहरादून जिला प्रशासन ने लोगों को राहत देने की कोशिश की। इसके बाद टमाटर के दाम 80 से 110 रुपये प्रति किलो फिक्स किए गए। इस बीच लगातार बारिश होने के कारण टमाटर के दामों को थामने की संभावना कम दिख रही है। ऐसे में मंडी समिति अफगानिस्तान से टमाटर खरीदने पर विचार कर कर रही है। खबर है कि कर्नाटक के एक व्यवसायी से बात भी चल रही है। जो 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से अफगानिस्तान से टमाटर दिलाने की बात कह रहा है।