ऋषिकेश से दिल्ली-मेरठ जाने वालों के लिए खुशखबरी, शुरू हो गई वॉल्वो बस सेवा

Rishikesh delhi Volvo Bus कांवड़ यात्रा के चलते उत्तराखंड रोडवेज की बसों का संचालन देहरादून रूट से हो रहा था। इससे किराया बढ़ गया था और यात्रियों की जेब कट रही थी।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Rishikesh delhi Volvo Bus Update: Rishikesh Delhi Meerut Volvo Bus Service Started
Image: Rishikesh Delhi Meerut Volvo Bus Service Started

ऋषिकेश: ऋषिकेश से मेरठ-दिल्ली का सफर एक बार फिर सुविधाजनक होने जा रहा है। ऋषिकेश से मेरठ-दिल्ली के बीच वॉल्वो बसों का संचालन शुरू हो गया है।

Rishikesh Delhi Volvo Bus Service Started

रोडवेज की बसें भी पूर्व निर्धारित रूट पर चलने लगी हैं, जिससे किराये में भी कटौती हुई है। दरअसल कांवड़ यात्रा के चलते उत्तराखंड रोडवेज की बसों का संचालन देहरादून रूट से हो रहा था। इससे किराया बढ़ गया था और यात्रियों की जेब कट रही थी। किराये में बढ़ोतरी की वजह से बसों में यात्रियों की संख्या घट रही थी, इसके अलावा लोग लंबे रूट से जाने वाली बसों में सफर से परहेज कर रहे थे। यात्रियों की घटती संख्या तो देखते हुए रोडवेज ने बड़ी संख्या में बसों का संचालन बंद कर दिया था। आगे पढ़िए

Rishikesh delhi Volvo Bus Update इसी

तरह रोडवेज ने मेरठ व दिल्ली के लिए चलने वाली वॉल्वो बसों का संचालन भी रोक दिया था। कांवड़ मेला खत्म होने के बाद अब बसें पूर्व निर्धारित रूट पर चलने लगी हैं। रविवार से वॉल्वो बसों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। रोडवेज के एजीएम पीके भारती ने बताया कि दिल्ली रुट पर यातायात व्यवस्था सामान्य होने के बाद अब रोडवेज की सभी बसों का संचालन पूर्व की भांति शुरू कर दिया गया है। इस रूट पर सवारियां भी मिलने लगी हैं। बता दें कि उत्तराखंड रोडवेज की ओर से ऋषिकेश डिपो से दिल्ली-मेरठ के लिए 35 बसों का संचालन किया जाता है, जिनमें 5 वॉल्वो बसें भी शामिल हैं, लेकिन कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ के लिए महज 5 सामान्य बसों का ही संचालन किया जा रहा था।