पौड़ी जिले में बनेंगी दस झीलें, बढ़ेगा पर्यटन..जनपद के विभिन्न इलाकों में अब झीलें बनने जा रही हैं।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: 10 artificial lakes will be made in Pauri Garhwal
पौड़ी गढ़वाल: 'उत्तराखंड का पौड़ी जिला' यहां पर्यटन की अथाह संभावनाएं हैं। ऐसे में जिलाधिकारी ने यहां पर्यटन की संभावनाओं को और अधिक बढ़ाने के लिए अब कृत्रिम झीलों को तैयार किया जाएगा।
10 artificial lakes to built in Pauri
जी हां, अब यह खूब सारी झीलों का शहर बनने जा रहा है। जनपद के विभिन्न इलाकों में अब झीलें बनने जा रही हैं। सिंचाई विभाग ने इस सम्बंध में प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। फिलहाल शासन ने इन दस झीलों में से एक झील के लिए बजट अवमुक्त कर दिया है। विभाग की मानें तो झीलों के बनने से जल संचय में मदद मिलेगी और इससे जनपद में कई नए पर्यटक डेस्टिनेशन पर पर्यटकों की आमद भी बढ़ेगी।
Pauri Garhwal 10 New Lake Place
इसमें जयहरीखाल, द्वारीखाल, रेन्द्रीगाड़, थलीसैंड में दो, बीरोंखाल यमकेश्वर दुगड्डा, और यमकेश्वर में झील बनना प्रस्तावित है। यह सभी झीलें मुख्यमंत्री की घोषणा के आधार पर बनाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी झीलें पेयजल समस्या, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही इन झीलों से पानी को सिंचाई के लिए भी किसान उपयोग कर सकेंगे। कुल मिलाकर वैसे तो पौड़ी में पर्यटन की प्रचुरता में संभावनाएं हैं मगर इन झीलों के बनने के बाद यहां पर्यटकों का खूब सैलाब उमड़ेगा जिससे कारोबारियों को मुनाफा होगा और स्टेट को भी फाइनेंशियली लाभ होगा।