देहरादून में क्रिकेट के जलवा दिखाएंगे शिखर धवन और रिंकू सिंह, दर्शकों के लिए एंट्री फ्री

Dehradun Cricket Stadium BCCI Match खास बात ये है कि क्रिकेट मैचों के आयोजन स्थलों में दर्शकों के लिए प्रवेश मुफ्त रहेगा।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Dehradun Cricket Stadium BCCI Match: Dehradun Cricket Stadium BCCI Match Schedule
Image: Dehradun Cricket Stadium BCCI Match Schedule

देहरादून: क्रिकेट के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर है। अब वो अपने स्टार खिलाड़ियों को उत्तराखंड में चौके-छक्के लगाते देख सकेंगे।

Dehradun Cricket Stadium BCCI Match

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आगामी घरेलू सत्र के 82 मैच देहरादून के मैदानों पर खेले जाएंगे। जिसमें भारतीय टीम के कुछ दिग्गज खिलाड़ी भी खेलने के लिए दून आएंगे। इस लिस्ट में शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, आईपीएल स्टार रिंकू सिंह, देवदत्त पडिक्कल और आवेश खान जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। घरेलू सत्र के जो 82 मैच देहरादून के मैदानों पर होने हैं। उनमें सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी, वूमेंस अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी, वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी, वूमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी के मुकाबले शामिल हैं। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मैच 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं। जिसमें भारतीय टीम के कुछ दिग्गज खिलाड़ी भी खेलने के लिए दून आएंगे। उत्तराखंड को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के अलावा वूमेंस अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी, वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी और वूमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी की मेजबानी मिली है। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में उत्तराखंड इलीट ई ग्रुप की मेजबानी करेगा।

इस ग्रुप में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, त्रिपुरा व नागालैंड की टीमें देहरादून में खेलेंगी। वूमेंस अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी में बिहार, कर्नाटक, नागालैंड, विदर्भ, हिमाचल प्रदेश व झारखंड की टीमें हिस्सा लेंगी। जबकि वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में दिल्ली, तमिलनाडु, बंगाल, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, रेलवे व छत्तीसगढ़ की टीमें खेलेंगी। वूमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में राजस्थान, विदर्भ, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, छत्तीसगढ़ व ओडिसा की टीमें नजर आएंगी। देहरादून में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी, कासिगा स्कूल मैदान और सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में मैच आयोजित किए जाएंगे। सबसे खास बात ये है कि इन मैचों के आयोजन स्थलों में दर्शकों के लिए प्रवेश मुफ्त रहेगा। दर्शक फ्री में अपने पसंदीदा खिलाड़ी को Dehradun Cricket Stadium में खेलते देख सकेंगे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए बीसीसीआई ने आगामी घरेलू सत्र में उत्तराखंड को चार टूर्नामेंट की मेजबानी का अवसर दिया है।