उत्तराखंड: बॉयफ्रेंड के लिए घर से 21 तोला सोना लेकर भागी लड़की, दिल्ली में अक्ल ठिकाने लगी

Uttarakhand Girl 21 Tola Sona बॉयफ्रेंड के प्यार में लड़की ने घरवालों को दिया धोखा, 21 तोला सोने के जेवरात लेकर प्रेमी संग भागी, दिल्‍ली पहुंची तो बॉयफ्रेंड ने ठुकरा दिया
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Girl 21 Tola Sona: Girl ran away from home with gold in Uttarakhand Rudrapur
Image: Girl ran away from home with gold in Uttarakhand Rudrapur

रुद्रपुर: प्यार अंधा ज़रूर होता है, लेकिन धीरे धीरे यह इंसान की अक्ल पर भी पर्दा डाल देता है। प्यार में लोग परिवार तक को धोखा दे देते हैं। अब रुद्रपुर में ही देख लीजिए।

Girl ran away from home with gold in Rudrapur

यहां एक किशोरी ने अपने प्रेमी के ऊपर आंख मूंद कर भरोसा कर लिया प्यार में वह इस कदर पागल हो गई कि उसने आगे पीछे कुछ नहीं देखा और अपने परिवार की आंखों में धूल झोंक दी। उसने अपने घर से किस तोले सोने के जेवर चोरी किया और अपने बॉयफ्रेंड के साथ दिल्ली भाग गई। उसके बॉयफ्रेंड ने उसको आश्वासन दिया था कि वह दिल्ली में ऐसो आराम की जिंदगी जिएंगे मगर दिल्ली पहुंचते ही उसके बॉयफ्रेंड ने उसे धोखा दे दिया और उससे गहने ले लिए। दिल्ली में ऐशो आराम से रहने का झांसा देकर युवक 21 तोला सोने और 3.211 ग्राम चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया। इस दौरान उसने जेवरात ठिकाने लगाने के लिए अपने दोस्त को दिए। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपित के दोस्त को हरिद्वार से पकड़कर जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। बाद में पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

चलिए आपको पूरे मामले की संक्षिप्त जानकारी देते हैं। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि जनपथ रोड में स्थित थाना ट्रांजिट कैप निवासी एक सुनार व्यक्ति ने शिकायती दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी दक्ष चौराहे के पास एक गिफ्ट की दुकान पर काम करती है। 18 जुलाई की सुबह आठ बजे बेटी दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी और देर शाम तक घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली तो घर वालों को कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ जिसके बाद उन्होंने घर पर छानबीन की तो पाया कि घर से सोने के जेवरात गायब हैं। घर का सामान देखा तो 21.414 ग्राम तोला सोने के जेवरात और 3.211 ग्राम तोला चांदी के जेवरात गायब थे। दो एटीएम कार्ड सहित कुछ नकदी भी गायब मिली। जिसके बाद उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत ही पुलिस को मामले की सूचना दी। जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता लगा कि लड़की अपने प्रेमी अर्पित सागर के साथ में दिल्ली भाग गई है। अर्पित उसे प्यार का झांसा देकर भगा ले गया है।