Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऋषिकेश से एक गजब का केस सामने आया है। यहां दो शख्स एक महिला को अपनी-अपनी पत्नी बताने लगे और सड़क पर ही भिड़ गए। सड़क पर ही दोनों के बीच काफी देर तक बहस चली।
जब बात समझ में आई तो दोनों शांत हुए और दोनों ने पत्नी को लुटेरी दुल्हन बताकर उसे जेल पहुंचाने का फैसला लिया। दरअसल ऋषिकेश तहसील परिसर के पास दो शख्स आपस में उलझ गए और एक ही महिला को अपनी पत्नी बताने लगे। दोनों के हाथ में बकायदा एक ही मंहिला की फोटो थी। दोनों में से अमित नाम के शख्स ने बताया कि इस महिला से उसकी शादी हुई है और उनका 12 साल का बेटा भी है। अमित ने ये भी बताया कि मुजफ्फरनगर कोर्ट में दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। इस बीच उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने किसी सरकारी कर्मचारी को अपने प्यार के जाल में फंसा दिया है और शादी भी कर ली है। अशोक तबसे महिला के दूसरे पति को तलाशता रहा। इत्तेफाक से उसकी मुलाकात अपनी पत्नी के दूसरे पति अजेन्द्र से हो गई। आगे पढ़िए
महिला के दूसरे पति अजेंद्र ने बताया कि उसकी शादी जून 2023 में हुई है और शादी के कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है। अजेन्द्र ने कहा कि उसे ये भी पता चला कि महिला का एक बेटा भी है। ये बात छुपा कर उसके साथ धोखा किया गया है। अब जब पूरे मामले का खुलासा हुआ तो दोनों ने कहा कि महिला एक लुटेरी दुल्हन है। उन्होंने ये भी कहा कि महिला का परिवार युवकों को झांसे में लेकर महिला की शादी कराता है। दोनों ही शख्स ने महिला पर अलग-अलग तरीके से आरोप लगाया और मुकदमा भी दर्ज करा दिया। अब दोनों ही शख्स हैरान परेशान हैं। उनका कहना है कि महिला ने दोनों को ठगा है और अब उन्हें न्याय चाहिए।