Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल मानसी नेगी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड और देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।
उनका चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में हुआ है, जो कि चीन में आयोजित हो रहे हैं। इसमें मानसी 20 किमी वॉक रेस में हिस्सा लेंगी। उनकी इस सफलता से पूरे उत्तराखंड में हर्ष का माहौल है। मानसी इन दिनों चीन में ही हैं और चैंपियनशिप की तैयारी में जुटी हैं। आज हम मानसी को एक सफल एथलीट के रूप में जानते हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने का सफर उनके लिए कतई आसान नहीं था। मानसी मूल रूप से चमोली जिले के मझोठी गांव की रहने वाली हैं। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है। 7 साल पहले मानसी के पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद उनके परिवार की जिम्मेदारी माता शकुंतला देवी पर आ गई। आगे पढ़िए
मां शकुंतला देवी ने गांव में ही खेती-मजदूरी कर अपनी बेटी को पढ़ाया-लिखाया और आगे बढ़ने का हौसला दिया। उनका संघर्ष रंग लाया और आज मानसी सफलता के नए पायदान चढ़ रही हैं। मानसी नेगी ने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 47:30:94 मिनट में दौड़ पूरी कर रिकॉर्ड बनाया था। मानसी के कोच अनूप बिष्ट ने बताया चीन के चेंगदू में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मानसी का चयन 20 किलोमीटर वॉक रेस के लिए हुआ है। मानसी पांच अगस्त को इसमें देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। राज्य समीक्षा टीम की ओर से मानसी को उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।