देहरादून में सवारियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी, युवती की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

हादसे में 18 साल की एक युवती की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आप भी पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
bolero accident vikasnagar: Bolero fell into a ditch in Dehradun Vikas Nagar 1 dead
Image: Bolero fell into a ditch in Dehradun Vikas Nagar 1 dead

देहरादून: पर्वतीय क्षेत्रों में खराब मौसम के दौरान सफर जोखिमभरा बना हुआ है। जगह-जगह सड़क हादसे हो रहे हैं। एक ऐसी ही घटना देहरादून के विकासनगर में सामने आई है।

Bolero fell into a ditch in Dehradun Vikas Nagar

यहां बोलेरो गाड़ी दारागाड़-कथियान मार्ग पर नायली के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 18 साल की एक युवती की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को सवारियों से भरी बोलेरो तहसील क्षेत्र के सीमांत सारनी गांव से त्यूणी बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। आगे पढ़िए

जिसके बाद वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 18 वर्षीय युवती रिंकी पुत्री जुमान सिंह निवासी सारनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक तिलक सिंह और प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों सारनी गांव के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू कर घायलों को सड़क तक लाई। दोनों घायलों को राजकीय अस्पताल त्यूणी में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में युवती की मौत के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंपकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।