Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रामनगर: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पुष्पा फ़िल्म के जैसी तस्करी का मामला सामने आया है।
पुष्पा में अल्लु अर्जुन लाल चंदन की तस्करी करता है तो यहां यहां तेल के टैंकर में लीसा की तस्करी हो रही थी। वो तो तस्कर वन विभाग के हाथ आ गए और वन विभाग ने चालक को गिरफ्त में लिया, मगर पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। वाहन को सीज किया गया है। बहन के अंदर से कई प्रकार की नंबर प्लेट भी बरामद की गई है जिनका इस्तेमाल कर यह तस्कर तस्करी किया करते थे। मिली जानकारी के अनुसार, लीसा तस्करी का यह मामला नैनीताल जिले के रामनगर में सामने आया है। आगे पढ़िए
बैलगढ़ चौकी पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर एक तेल के टैंकर को रोका गया। ऐसा इसलिए क्योंकि टैंकर तो तेल का था लेकिन उसके पास से लीसा की गंध आ रही थी। वनकर्मियों ने टैंकर की जांच की, तो उसके अंदर तेल न होकर लीसा पाया। टैंकर के भीतर लीसा रखने के लिए केबिन बने हुए थे। जिसके बाद वनकर्मियों ने टैंकर चालक को पकड़ लिया चालक कालाढूंगी क्षेत्र का रहने वाला है। पकड़े गए वाहन से गाड़ियों की अलग-अलग नंबर प्लेट मिली हैं। इससे पता चलता है कि लीसा तस्करी के वक्त चालक टैंकर की नंबर प्लेट बदल देता होगा। आरोपी चालक से पूछताछ के जरिए अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।