Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड के लिए गर्व से भर देने वाली एक खबर दिल्ली से आई है। जहां प्रदेश की होनहार बेटी सोनिया पांडे ने अंडर-19 मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
अंडर-19 मार्शल आर्ट प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित हुई। जिसमें सोनिया पांडे गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहीं। सोनिया मूलरूप से बागेश्वर जिले के बिलौना वार्ड निवासी हैं। वो कक्षा दस की छात्रा हैं। सोनिया पिछले दो साल से मार्शल आर्ट सीख रही हैं। सोनिया के पिता शेखर चंद्र पांडे हरियाणा के पंचकूला में नौकरी करते हैं। उनकी मां का नाम नीमा पांडे है, जो हाउस वाइफ हैं। सोनिया का परिवार कई साल पहले हरियाणा शिफ्ट हो गया था। तब से सोनिया यहीं पर ट्रेनिंग कर रही हैं। साल 2022 में सोनिया को हरियाणा टीम से इंटर स्टेट चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिला था। वहां भी सोनिया ने अपने खेल का दम दिखाया था। अब उन्होंने अपने खेल करियर का पहला अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीता है।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल सिंह गुर्जर भी सोनिया को सम्मानित कर चुके हैं। सोनिया का रुझान खेलों के अलावा सिविल सर्विसेज में भी हैं। फिलहाल वो मार्शल आर्ट के क्षेत्र में करियर बनाने पर ध्यान दे रही हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। सोनिया की छोटी बहन नेहा पांडे भी जूडो खिलाड़ी हैं। बता दें कि अंडर-19 मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में 21 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक हुआ था। जिसमें सोनिया गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहीं। सोनिया (Bageshwar Sonia Pandey Gold Medal) ने बताया कि उनके दादा बाला दत्त पांडे सेना से सेवानिवृत हैं, जबकि दादी कमला देवी गृहिणी हैं। दादा और दादी लगातार प्रेरित करते हैं। उन्हीं की प्रेरणा को वह अपनी सफलता का राज मानती हैं। इस वक्त उनके घर पर जश्न का माहौल है। परिवार वालों को खूब बधाईयां मिल रही हैं। राज्य समीक्षा टीम की ओर से भी सोनिया को शुभकामनाएं। उनकी सफलता दूसरी बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।