Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऋषिकेश के निकट वीरभद्र बैराज क्षेत्र में गंगा में हाल ही में एक मगरमच्छ के निकलने से लोगों के बीच में हड़कंप मच गया। बता दें कि मगरमच्छ गंगा के तट पर दिखाई दिया।
इसके बाद लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। देखते ही देखते मगरमच्छ गंगा में फिर से वापस चला गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते मगरमच्छ गंगा में बहकर वीरभद्र बैराज क्षेत्र में पहुंच गया होगा। ऐसे में इन दिनों नदी के किनारे जाना भी खतरे से खाली नहीं है। दरअसल बीते शनिवार की शाम को भारी बारिश के बीच में वीरभद्र बैराज के पास गंगा में मगरमच्छ लोगों को दिखाई दिया और यह लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया। गंगा में मगरमच्छ के दिखाई देने पर लोगों ने मगरमच्छ की वीडियो मोबाइल के कैमरे से कैद कर ली और कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगी। वहीं मगरमच्छ गंगा में दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि उत्तराखंड में मौसम खराब हो रखा है भारी बारिश हो रही है जिस वजह से नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते यह मगरमच्छ बहते बहते ही वीरभद्र बैराज क्षेत्र में पहुंच गया होगा।