Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
कोटद्वार: उत्तराखंड के कोटद्वार में गूमखाल-देवडाली संपर्क मार्ग पर बीते मंगलवार की रात को एक बड़ा हादसा हो गया।
यूँ तो तेज स्पीड हादसों का मुख्य कारण बनती है मगर इन दिनों तो पहाड़ों पर ड्राइविंग वैसे भी अति संवेदनशील बन जाती है। जगह जगह खराब सड़कें, भूस्खलन, फिसलन। इन सबकी वजह से पहाड़ों पर।लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। इन सबके कारण अक्सर वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। अब यहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जयहरीखाल के ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी घटनास्थल के पास सड़क तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार में चार लोग सवार थे जो गुमखाल से अपने गांव देवडाली के लिए जा रहे थे। सूचना पर लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कार में देवडाली के पूर्व प्रधान चंद्रमोहन सिंह, गुमखाल के दुकानदार दिनेश बिष्ट एवं उनका पुत्र अतुल बिष्ट, चुन्ना भाई सवार थे। हादसे के बाद चारों मृतकों के घर कोहराम मच गया है.