गढ़वाल में सैनिकों पर गुलदार ने किया हमला, गढ़वाल राइफल्स के 3 फौजी घायल

Lansdowne Leopard Attack Soldier पांच महीने पहले भी यहां दो बाइक सवार सैनिकों पर गुलदार ने हमला कर दिया था।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Garhwal Soldier Leopard Attack: Leopard attack on soldiers in Lansdowne
Image: Leopard attack on soldiers in Lansdowne

पौड़ी गढ़वाल: कभी जंगल तक सीमित रहने वाले गुलदार अब इंसानी बस्तियों में दाखिल होकर लोगों पर झपटने लगे हैं। सैन्य क्षेत्र लैंसडौन में भी गुलदार का आतंक कायम है।

Leopard attack on soldiers in Lansdowne

पांच महीने पहले यहां दो बाइक सवार सैनिकों पर गुलदार ने हमला कर दिया था। जिसमें दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पांच महीने के बाद एक बार फिर ऐसी ही घटना सामने आई है। लैंसडौन में सड़क से गुजर रहे तीन सैनिकों पर गुलदार झपट पड़ा। हमले में तीनों सैनिक घायल हुए हैं। दो सैनिकों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि एक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीनों घायल जवान गढ़वाल राइफल्स का हिस्सा हैं। घटना के बाद से नगर में एक बार फिर दहशत का माहौल है। आगे पढ़िए

लैंसडौन के सेना क्षेत्र में गुलदार की धमक बनी हुई है। सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे कुछ जवान दुर्गा मंदिर के नीचे वाले मार्ग से होकर गुजर रहे थे। इस बीच घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। पहला जवान पैदल जा रहा था। जबकि दो अन्य बाइक पर सवार थे। हमले में नायक गोलब गणेश को ज्यादा चोट लगी है, वो सैनिक अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि नायक पी चंटी व हवलदार बीएस गाडेकर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। डीएफओ नवीन पंत ने घटना की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि सैन्य क्षेत्र लैंसडौन में 5 महीने पहले भी गुलदार के हमले में दो सैनिक (Lansdowne Leopard Attack Soldier) घायल हो गए थे।