Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड में हाल ही में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। राज्य सरकार ने 2 IAS और 51 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
नवनीत पांडे (Navneet Pandey) को चंपावत का जिलाधिकारी बनाया गया है। जी हां, आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत जिले को नया जिलाधिकारी मिल ही गया है।उत्तराखण्ड शासन ने बीते रोज आदेश जारी कर आईएएस नवनीत पांडेय को चम्पावत जिले के 23वें जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल अबतक चम्पावत जिले में जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी अपनी सेवाएं दे रहे थे। मगर उन्होंने यूएसए के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय विकास के अध्ययन की पढ़ाई के लिए जाने की बात कहकर बीते 25 जुलाई को अपनी जिम्मेदारियों से त्यागपत्र दे दिया था। तभी से चम्पावत जिला, डीएम विहिन हो गया था। आगे पढ़िए
हर कोई अपनी अपनी तरफ से कयास लगाए जा रहा था कि चंपावत में आखिर किसको डीएम बनाया जाएगा। अब आखिरकार तमाम सवालों पर विराम लगाते हुए धामी सरकार ने जिलाधिकारी नवनीत पांडेय को चम्पावत जिले के 23वें डीएम के रूप में तैनात किया है। अब शासन द्वारा आईएएस अधिकारी नवनीत पांडेय का तबादला करने से चम्पावत जिले को एक बार फिर पूर्णकालिक जिलाधिकारी मिल गया है। आईएएस बनवनीत पांडेय 2015 बैच के अधिकारी हैं। बीते वर्ष ही उन्हें पीसीएस अफसर के पद से पदोन्नत कर आईएएस अधिकारी बनाया गया है। आईएएस अधिकारी नवनीत पांडेय अब तक समेकित बाल विकास परियोजना, शहरी विकास निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह इससे पूर्व अल्मोड़ा जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। मूल रूप से ढोलीगांव नैनीताल निवासी श्री पांडे (IAS Navneet Pandey Champawat) के पूर्वज चंपावत के सिमल्टा गांव के रहने वाले हैं। इनके परिवार के लोग भी शीर्ष पदों में कार्यरत हैं। लोग आईएएस नवनीत पांडे का जिलाधिकारी के रूप में लोग हर्षोल्लास से स्वागत कर रहे हैं।