वायरल वीडियो में एक युवक उफनती नदी के किनारे उठक-बैठक लगाता दिख रहा है। इस वीडियो को देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Boy started apologizing to the river in Rishikesh
ऋषिकेश: जब जान पर बन आई हो तो इंसान कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। अब उत्तराखंड में ही देख लें, यहां गुरुवार को एक युवक उफनती बीन नदी में बह गया।
Boy started apologizing to river in Rishikesh
युवक के बचने की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन किस्मत से युवक की जान बच गई। इस बात ने युवक को इस कदर भावुक किया कि वो अचानक नदी के किनारे उठक-बैठक लगाकर नदी से माफी मांगने लगा। युवक कुछ बड़बड़ाता जा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक का वीडियो बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में एक युवक उफनती नदी के किनारे उठक-बैठक लगाता दिख रहा है। इस वीडियो को देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही, हालांकि मामला हंसी में उड़ाए जाने वाला बिल्कुल नहीं है। उत्तराखंड में इन दिनों बारिश के चलते नदियों ने विकराल रूप धरा हुआ है। आगे पढ़िए
लोगों को नदियों के साथ-साथ बरसाती नालों से बचने की सलाह दी जा रही है, लेकिन लोग मान नहीं रहे। ऋषिकेश के युवक के साथ भी बीन नदी पार करते समय हादसा होने वाला था, वो नदी में बहते हुए काफी दूर तक चला गया था, हालांकि युवक किसी तरह नदी के किनारे पहुंचने में कामयाब रहा और किनारे पहुंचते ही नदी से माफी मांगने लगा। ऋषिकेश-हरिद्वार में नदियां उफान पर हैं। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती और तपोवन में गंगा घाटों से ऊपर बह रही है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा घाटों और तटों पर जल पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मुस्तैद रही। आप भी सावधान रहें। अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है, इसलिए नदियों-गदेरों के पास जाने से बचें।