Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: जोशीमठ: सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मेगास्टार रजनीकांत शनिवार शाम बदरीनाथ धाम पंहुचे। शुक्रवार को अपनी नयी फिल्म Jailer की रिलीज़ के बाद मेगास्टार ने भगवान बदरीविशाल का आशीर्वाद लिया।
रजनीकांत शनिवार को दयानंद आश्रम ऋषिकेश से चलकर देर शाम बदरीनाथ धाम पंहुचे। बदरीनाथ धाम पंहुचने पर बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) की ओर से Megastar Rajnikant का स्वागत किया गया। इसके बाद अभिनेता रजनीकांत भगवान बदरीविशाल की पूजा के बाद सायंकालीन पूजा-स्वर्ण आरती में भी शामिल हुए। भगवान बदरीविशाल के प्रसाद स्वरुप उन्हें तुलसी माला भेंट की गयी।
मेगास्टार शनिवार को बदरीनाथ में रुके और दर्शन के पश्चात बदरी धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी मिले। गौरतलब है कि मेगास्टार की नयी film Jailer शुक्रवार को ही रिलीज़ हुई है। फिल्म को जबरदस्त शुरुवात मिली है और माना जा रहा है कि मेगास्टार रजनीकांत की ये नयी फिल्म जेलर 500 करोड़ से ज्यादा का बिज़नस करेगी। Megastar Rajnikant ने कहा कि बदरीनाथ धाम के दर्शन से वह अभिभूत हैं और भगवान से जनकल्याण व देश की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। अभिनेता रजनीकांत की नयी फिल Jailer शुक्रवार को ही रिलीज़ हुई है। फिल्म को जबरदस्त शुरुवात मिली है, फिल्म रिलीज़ के बाद मेगास्टार बदरीनाथ आशीर्वाद लेने पंहुचे।