Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में बीते दिन एक भिखारी महिला के 7 महीने के बच्चे को अगवा करने का मामला सामने आया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है
महज 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने बच्चे और उसको अगवा करने वाले दंपती को पकड़ लिया है। पुलिस टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज चेक कर अपहृत मासूम को आनंद विहार आईएसबीटी बस अड्डा दिल्ली से सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ता महिला और उसकी पति को गिरफ्तार कर लिया।दरअसल हरिद्वार में आटे का लालच देकर एक महिला का सात माह के मासूम का अपहरण करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से मासूम को बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया गया।
अगवा हुए बच्चे की माँ मंजू निवासी चंडीघाट भिक्षावृत्ति कर परिवार चलाती है। बीते रविवार की दोपहर भीख मांगते समय उसे एक महिला मिली। उसने महिला के साथ बातचीत करते हुए लालच दिया और उसे 40 रुपए पकड़ा दिए। उसने कहा कि वह उन रुपयों का आटा खरीद लाए। उसके बच्चे को उस के ही पास छोड़ जाने के लिए कहा। जैसे ही बच्चे की मां आटा खरीदने गई, इसी बीच महिला उसके सात महीने के बेटे को लेकर फरार हो गई। मंजू जब आटा लेकर वापस लौटी तो बेटा और महिला को गायब देख उसके होश उड़ गए। उसने खुद इधर-उधर अपने बच्चे की तलाश की। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को Haridwar child kidnapping की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आई और सभी सीसीटीवी कैमरों को छान मारा। सएसपी अजय सिंह ने बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए अधीनस्थों को निर्देशित करते हुए पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज चेक कर अपहृत मासूम को आनंद विहार आईएसबीटी बस अड्डा दिल्ली से सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ता महिला और उसकी पति को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया निसंतान दंपती तमन्ना खातून व उसके पति राजेन्द्र कुमार राठौर निवासी अहिरन टोला थाना बेनीगंज जिला हरदोई ने संतान मोह में बच्चा चोरी किया था। दोनों को गिरफ्तार कर मासूम को बरामद कर लिया है। पुलिस ने सात महीने के इस मासूम को उसकी मां के हवाले कर दिया है।