Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
अल्मोड़ा: इन दिनों साऊथ के भगवान माने जाने वाले रजनीकांत उत्तराखंड में भगवान के करीब हैं।
अध्यात्म की तलाश में आए साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत अब द्वाराहाट स्थित योगदा आश्रम पहुंचे जहां अभिनेता रजनीकांत ने पांडवखोली स्थित महावतार बाबा की गुफा में ध्यान लगाया।बुधवार की प्रात: योगदा आश्रम में भी करीब एक घंटे ध्यान लगाने के बाद वह पंतनगर को रवाना हो गए। बता दें कि फिल्म स्टार रजनीकांत ने 17 साल पूर्व तमिल भाषा में बाबा नामक फिल्म बनाई जो लोकप्रियता हासिल नहीं कर सकी। इसके बाद वह योगदा आश्रम पहुंचे और बाबा की गुफा में ध्यान लगाया। बाबा के आशीर्वाद से उनकी फिल्म खासी लोकप्रिय हुई। इसके बाद उनकी कई फिल्मों को अपार सफलता मिली। तब से वह फिल्म रिलीज होने से पहले योगदा आश्रम जरूर पहुंचते हैं। दो दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा के दौरान योगदा आश्रम में रजनीकांत ने आश्रम के संन्यासियों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह बीते मंगलवार को महावतार बाबा की गुफा के लिए रवाना हुए। यहां पहुंचकर उन्होंने आधे घंटे से अधिक समय तक गुफा में ध्यान लगाया। वहां से रवाना होकर रास्ते में वह अपने प्रशंसकों के साथ मुलाकात कर उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए।