Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
चमोली: चमोली जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां थराली क्षेत्र में एक बार फिर से भारी बारिश की वजह से मुश्किलें पैदा हो गई।
खबर है कि देर रात थराली के सोल छेत्र में बादल फटने की घटना हुई है। इसके बाद से प्राणमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने लगा है। प्राणमति नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पिंडर नदी भी उफान पर आ गई। भीषण प्रवाह की वजह से कुछ घर और मंदिर को नुकसान पहुंचा है। आपको बता दें कि चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते पहले से ही बड़े नुकसान हो चुके हैं। अब तो बारिश की एक-एक बूंद लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर रही है। आगे पढ़िए
थराली क्षेत्र में देर रात को स्थानीय युवा पुलिस और प्रशासन की टीम ने लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जागरूक किया। शुक्र इस बात का है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। इस बीच लोगों के मकानों और खेती किसानी की भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है। आपको बता दें कि थराली कस्बे के पास पिंडर नदी का प्रवाह क्षेत्र है। इससे पहले भी पिंडर नदी कई बार इस क्षेत्र में बड़ा नुकसान कर चुकी है। अभी भी बारिश का दौर लगातार जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते और पिंडर नदी के जलस्तर बढ़ने से लोगों के दिलों में डर बस गया है। पुलिस प्रशासन और स्थानीय युवा लगातार लोगों की सुरक्षा को लेकर लोगों को सजग कर रहे हैं।