देहरादून: मम्मी-पापा मुझे माफ कर दो मैं थक गई हूं..ये लिखकर फंदे पर लटकी 19 साल की बेटी

dehradun clement town girl death case सुसाइड नोट लिखकर फंदे से लटक गई 19 साल की बेटी, पिता ऑफ़िस से करते रहे फ़ोन
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
clement town 19 Year Girl Suicide: dehradun clement town 19 year old girl death case
Image: dehradun clement town 19 year old girl death case

देहरादून: देहरादून के क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र में बुधवार को कोहराम मच गया। यहां एक 19 वर्ष की युवती ने सुसाइड करली।

dehradun clement town girl death case

उसने सुसाइड नोट में लिखा " मम्मी-पापा मुझे माफ करदो....मैं थक चुकी हूं..अब जीना नहीं चाहती। ये सब बातें लिखकर 19 साल की युवती फांसी पर लटक गई। हादसे के बाद वहां पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। युवती ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह जिम्मेदारियों से परेशान हो गई है इसलिए वह अपनी जान दे रही है। हादसे के वक्त उसका भाई घर पर था जबकि पिता ऑफ़िस थे।घटना क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हुई। यहां सुनील शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह एक कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी किसी काम से दिल्ली गई हैं। आगे पढ़िए

उनकी बेटी संजना शर्मा अपने भाई के साथ घर पर थी। संजना के भाई ने बताया कि उसकी बहन कई घंटे से कमरे में बंद थी। शक होने पर उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो कमरा अंदर से बंद निकला तो उसके बाद उसने अपने पिता को सूचित किया। उन्होंने संजना को फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया। वह घर आए तो कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से देखा तो उनके होश उड़ गए। संजना चुन्नी के सहारे फांसी पर लटकी थी। उन्होंने दरवाजा तोड़कर संजना को उतारा और अस्पताल ले गए लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने माता-पिता से माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि युवती एक कंपनी में काम करती थी। आत्महत्या के कारणों का पता करने के लिए पुलिस ने युवती का फ़ोन कब्जे में ले लिया है और अब फोन से जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद युवती के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।