Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: सोने की तस्करी के लिए तस्कर ऐसे-ऐसे तरीके अपनाते हैं, जो किसी का भी सिर घुमा दें। कोई बैग तो कोई चप्पलों में चोर पॉकेट बनवाता है, लेकिन देहरादून पहुंचे एक शख्स ने तो हद ही कर दी।
वो दुबई से प्राइवेट पार्ट में सोना छिपाकर देहरादून एयरपोर्ट पहुंचा था। तस्कर ने सोचा कि इस तरकीब से वो आसानी से बच निकलेगा, लेकिन देहरादून एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से आधा किलो सोना मिला है, जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपये आंकी जा रही है। एयरपोर्ट पर उतरते ही कस्टम की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। देहरादून एयरपोर्ट पर साल 1982 से उड़ानों का संचालन हो रहा है। साल 2006-07 में एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद यहां से कई शहरों के लिए उड़ानें शुरू हुई हैं। लेकिन अभी तक यहां सोने की तस्करी का कोई मामला सामने नहीं आया था। आगे पढ़िए
यह पहला मामला है जब कोई व्यक्ति सोने की तस्करी में पकड़ा गया है। घटना सोमवार शाम की है। सुरक्षा एजेंसियों को दुबई से वाया लखनऊ की फ्लाइट के जरिए दून आ रहे एक शख्स के बारे में ई-मेल से सूचना मिली थी। बताया गया कि यह व्यक्ति सोना छिपाकर ला रहा है। फ्लाइट के एयरपोर्ट पर लैंड होते ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे धर दबोचा। बताया जा रहा है कि देहरादून एयरपोर्ट के इंटरनेशनल न होने के कारण तस्कर दुबई से सोना लेकर पहले लखनऊ पहुंचा, वहां से फ्लाइट बदलकर देहरादून एयरपोर्ट पर उतरा। आरोपी ने प्राइवेट पार्ट (गुदा) में सोना छिपा रखा था। कस्टम की टीम ने व्यक्ति को बरेली से आई डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की टीम को सौंप दिया है, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।