उत्तराखंड के मनीष ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता भारत के लिए गोल्ड, ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं मां

मनीष ने 17 से 20 अगस्त तक मलेशिया में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर देश-प्रदेश का मान बढ़ाया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Manish Mandal Gold Medal: Nainital Manish won Gold Medal in Taekwondo in Malaysia
Image: Nainital Manish won Gold Medal in Taekwondo in Malaysia

नैनीताल: पहाड़ की जिंदगी मुश्किल ही सही, लेकिन यहां के होनहार इन मुश्किलों पर जीत हासिल करने का हुनर खूब जानते हैं।

Nainital Manish won Gold Medal in Taekwondo

अब नैनीताल के मनीष मंडल को ही देख लें, जिन्होंने तमाम आर्थिक परेशानियों को झेलते हुए ताइक्वांडो में हाथ आजमाया और मलेशिया में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहे। गोल्ड मेडल जीतकर जब मनीष नैनीताल वापस पहुंचे तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें ढेरों बधाईयां दीं। मनीष का परिवार सूखाताल क्षेत्र में रहता है। वो 12वीं कर रहे हैं। उन्होंने 17 से 20 अगस्त तक मलेशिया में हुई प्रतियोगिता में 54 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। मनीष ने अलग-अलग राउंड में श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड, चीन के खिलाड़ियों को हराया। शनिवार को शहर पहुंचने पर उनके स्वजनों के साथ ही सैनिक स्कूल के बाल सैनिकों सहित खेल प्रेमियों ने मनीष का ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर स्वागत किया।

इस दौरान मनीष को पूरे शहर में घुमाया गया। आज हम मनीष की सफलता देख रहे हैं, लेकिन उनके संघर्ष के बारे में भी आपको जरूर जानना चाहिए। मनीष के पिता नहीं हैं, घर का खर्च चलाने के लिए माता ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं। बीते महीने जब मनीष का सेलेक्शन मलेशिया में सीके क्लासिक मलेशिया ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ तो परिवार वाले रकम नहीं जुटा पाए। तब परिजनों ने शहर के लोगों से मदद मांगी और कई संस्थाओं और लोगों की मदद से मनीष को मलेशिया भेजा जा सका। जहां उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। अब मनीष को अगले माह लेबनान के बेयरुत में आयोजित एक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आर्थिक मदद की दरकार है। वो राष्ट्रमंडल खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं और इस सपने को पूरा करने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं।