उड़ता उत्तराखंड: दो बहनें मिलकर बेच रही थी स्मैक, पुलिस के देखकर फेंके 90 हजार रुपये

पुलिस ने काली पन्नी की जांच की तो उसमें से न सिर्फ नकदी, बल्कि कई जेवर भी बरामद हुए।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Udhamsingh Nagar smack smuggler sisters: Two smack smuggler women arrested in Udham Singh Nagar
Image: Two smack smuggler women arrested in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का ऊधमसिंहनगर जिला। यहां गदरपुर में पुलिस ने दो सगी बहनों को स्मैक बेचने के आरोप में पकड़ा है।

smack smuggler sisters arrested Udham singh Nagar

पुलिस जब इनमें से एक की गिरफ्तारी के लिए मौके पर दबिश देने पहुंचीं तो दोनों बहने साथ ही थीं। पुलिस को देखकर दोनों सकपका गईं। दोनों ने काली पन्नी में लपेट कर रखे हुए 90 हजार रुपये खाली प्लॉट में फेंक दिए। बाद में पुलिस ने काली पन्नी की जांच की तो उसमें से न सिर्फ नकदी, बल्कि कई जेवर भी बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 1.44 लाख रुपये, सोने के जेवरात व दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सोमवार को पुलिस ने थाने में मामले का पर्दाफाश किया। क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में वांटेड आरोपी शाईन की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष राजेश पांडे टीम के साथ शनिवार शाम करीब चार बजे करतारपुर रोड नंबर एक पर दबिश देने पहुंचे।

इस दौरान शाईन पत्नी शाकिर उर्फ नकटा अपनी बहन यासमीन के घर के बाहर उसके साथ खड़ी थी। पुलिस को आता देख शाईन और यासमीन भागने लगीं। दोनों बहनों ने अपने हाथों में पकड़ीं काली पॉलीथिन खाली प्लाट में फेंक दीं। काले रंग की पॉलीथिन से 10.26 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 90 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन मिला। दूसरी पॉलीथिन के अंदर से 8.02 ग्राम स्मैक, 54 हजार 400 रुपये, पीली धातु का एक हार, एक जोड़ी झुमके, छह अंगूठियां, एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। दोनों महिलाएं स्मैक की तस्करी करती हैं। दोनों शाहिद नाम के व्यक्ति से स्मैक खरीदकर शहर में बेचती रही हैं। शाईन और उसके पति के खिलाफ स्मैक तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों ने स्मैक के धंधे से काफी संपत्ति अर्जित की है। फिलहाल दोनों आरोपी बहनें पुलिस की गिरफ्त में हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है।