Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: राखी का त्योहार सामने है और इस दिन के लिए भाई बहन पहले से ही गिफ्ट वगैरह तैयार कर खुशियां बांटने को तैयार रहते हैं। लेकिन इस बीच उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक बेहतरीन खबर सामने आई है।
हल्द्वानी के दो सगे भाई-बहन ने रक्षाबंधन से ठीक पहले नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है। इससे अच्छा राखी का तोहफा क्या हो सकता है। हल्द्वानी के बल्यूटिया में रहने वाली हर्षिता बुड़ियाठी और उसका भाई विश्वजीत बुड़ियाठी के लिए ये राखी यादगार रहेगी। दरअसल इन दोनों ने मधुरा में हुई नेशनल ताइक्वॉन्डो चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है। दोनों ही खिलाडी हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल में पढ़ाई करते हैं। दोनों के कोच कमलेश तिवारी ने मीडिया को बताया कि 27 अगस्त को मथुरा में नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के अंडर- 14 वर्ग में हर्षिता ने गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा अंडर-11 वर्ग में विश्वजीत ने गोल्ड मेडल जीता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि पर पिता मोहन सिंह बुड़ियाठी और मां तनुजा बुड़ियाठी बेहद खुश हैं। राज्य समीक्षा की ओर से दोनों ही बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।