हम आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहें हैं जहां आपको स्वादिष्ट गढ़वाली थाली परोसी जाएगी।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Best Garhwali Food Thali in Rishikesh 5 States Restaurant
ऋषिकेश: ऋषिकेश अपने पर्यटक स्थलों के साथ साथ ही खाने के स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी काफी मशहूर है। योग नगरी ऋषिकेश एक पावन तीर्थ स्थल है मगर यहां का खाना सबको एक साथ बांध कर रखता है।
Best Garhwali Food Thali in Rishikesh
यहां के खान पान की बात ही निराली है। यहां घूमने आए पर्यटक यहां के स्वाद को काफ़ी ज़्यादा पसंद करते हैं। ऑथेंटिक से लेकर फ्यूजन, यहां आपको हर तरह का खाना हर वैरायटी का स्वाद और हर कॉन्टिनेंट का खाना मिल जाएगा, मगर आज हम आपको इंटरनेशनल या किसी और कन्टिनेंट के बारे में नहीं बल्कि अपनी ही उत्तराखंड की थाली के बारे में बताने जा रहे हैं। अपनी देवभूमि के खाने में जो स्वाद है वह किसी भी खाने में नहीं है। सादापन है, मगर स्वादिष्ट है, हल्का और पौष्टिक है, गुणों से भरपूर है। अगर आप भी ऋषिकेश में एक अच्छी उत्तराखंड की थाली खाना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर पहुंचे हैं। नहीं नहीं हम आपको थाली तो नहीं देंगे मगर आपको उसे थाली तक पहुंचाने का रास्ता जरूर बता देंगे। हम आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहें हैं जहां आपको स्वादिष्ट गढ़वाली थाली परोसी जाएगी। इस रेस्टोरेंट का नाम है 5 स्टेट्स..आगे पढ़िए
इस रेस्टोरेंट के मैनेजर सुरेंदर रावत ने कहा कि ये रेस्टोरेंट ऋषिकेश के कैलाश गेट के पास मुनि की रेती पर स्थित है। यहां तरह तरह के स्वादिष्ट व्यंजन जैसे की राजस्थानी थाली, गुजराती थाली, पंजाबी थाली इत्यादि परोसे जाते हैं, लेकिन यहां मिलने वाली गढ़वाली थाली का कोई जवाब ही नहीं है। घूमने आए सभी पर्यटक और स्थाई लोग भी यहां की गढ़वाली थाली का स्वाद काफी पसंद करते हैं।सुरेंदर बताते हैं कि 5 स्टेट्स में मिलने वाली गढ़वाली थाली में मुख्य गढ़वाली व्यंजन परोसे जाते हैं। इस थाली में आपको मडुआ की रोटी, गहत की दाल, फाणु, आलू पालक की सब्जी, झंगोरे की खीर, खीरे का रायता, छाछ और साथ ही सलाद परोसा जाएगा। आपको 12 बजे से 4:30 बजे तक यह थाली उपलब्ध हो जाएगी। बात करें मूल्य की तो आपको 260 रूपये में ये स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध हो जाएंगे। तो आप भी बिना देरी के गढ़वाली थाली खाने पहुंच जाइये 5 स्टेस्ट्स।