उत्तराखंड: 3 हजार रुपये में बिका सरकारी बाबू का ईमान, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक सरकारी बाबू को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haldwani Government Clerk Bribery: Government Clerk arrested while taking bribe in Haldwani
Image: Government Clerk arrested while taking bribe in Haldwani

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हर विभाग में रिश्वतखोरी का घुन चढ़ा हुआ है।

Clerk arrested while taking bribe in Haldwani

आए दिन किसी न किसी विभाग से रिश्वतखोरी की खबर सामने आ ही जाती है। अब हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक सरकारी बाबू को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। जी हां हल्द्वानी में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां जीएसटी विभाग में तैनात सरकारी बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि सरकारी बाबू जीएसटी रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान बाबू को 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसपी विजिलेंस प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई।