उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाले लोग ध्यान दें, रोडवेज बसों की एंट्री में हो सकती है मुश्किल

उत्तराखंड से हरिद्वार के बीच चलने वाली कई रेल सेवाएं रद्द कर दी गई हैं और संभावना है कि जी-20 सम्मेलन के दौरान अंतरराज्यीय बसों को दिल्ली में एंट्री न मिले।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Dehradun Delhi roadways : Dehradun Delhi bus service may interrupt due to g 20
Image: Dehradun Delhi bus service may interrupt due to g 20

देहरादून: उत्तराखंड से दिल्ली की यात्रा करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है।

Dehradun Delhi bus service may interrupt due to G-20

दिल्ली में 7 से 10 सितंबर तक जी-20 सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक प्लान लागू किया है। कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। उत्तराखंड से हरिद्वार के बीच चलने वाली कई रेल सेवाएं रद्द कर दी गई हैं और संभावना है कि जी-20 सम्मेलन के दौरान अंतरराज्यीय बसों को दिल्ली में एंट्री न मिले। इससे उत्तराखंड से दिल्ली जानें वाली बसें प्रभावित रहेंगी। इस तरह उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली परिवहन निगम की बसें कल गुरुवार रात नौ बजे से प्रभावित रह सकती हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से उत्तराखंड परिवहन विभाग को अंतरराज्यीय बसों, भार वाहन व टैक्सी के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें बताया गया कि सात सितंबर की रात नौ बजे से 10 सितंबर की रात 12 बजे तक दिल्ली में कई मार्ग परिवर्तित रहेंगे।

इसके साथ ही कुछ मार्गों पर वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली पुलिस के पत्र के उपरांत उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने समस्त डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को मार्ग की स्थिति के अनुसार बसों का संचालन करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम दिल्ली के लिए करीब साढ़े चार सौ बसों का नियमित संचालन करता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश व हरियाणा परिवहन की बसें भी उत्तराखंड के विभिन्न डिपो से दिल्ली या दिल्ली होकर आगे के लिए संचालित होती हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि अभी प्रवेश रोकने को लेकर कोई आदेश नहीं आए हैं, लेकिन दिल्ली में रिंग रोड पर बसों को रोका जा सकता है। इस स्थिति में बसों का संचालन दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा से किया जाएगा।