उत्तराखंड: पति और दो बेटियों को छोड़ देवर के साथ भागी पत्नी, पुलिस भी रह गई हैरान

पीड़ित पति ने बताया कि उसके चचेरे भाई से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर घर में रोज कलह होती थी।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Wife Absconded Lover: Married woman abandoned with devar in Haldwani
Image: Married woman abandoned with devar in Haldwani

हल्द्वानी: हल्द्वानी में एक महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर देवर संग फरार हो गई। महिला के घर छोड़कर जाने के बाद उसके दोनों नन्हें बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

woman abandoned with devar in Haldwani

दोनों बच्चे मां के लिए तड़प रहे हैं। वहीं महिला की बरामदगी के लिए पति थाने के चक्कर लगाने को मजबूर है। पीड़ित पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित पति ने बताया कि उसके चचेरे भाई से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर घर में रोज कलह होती थी। पति ने पत्नी को डांटा भी था। पीड़ित शख्स लालकुआं के वार्ड नंबर 2 में किराए पर रहता है। वो मजदूरी कर घर का खर्च चला रहा था। अब पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को उसका चचेरा भाई बहला-फुसलाकर भगा ले गया। महिला की दो बेटियां हैं, जो मां के लिए बिलख रही हैं। आगे पढ़िए

परेशान पति ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए चचेरे भाई के खिलाफ कार्रवाई एवं पत्नी की खोजबीन की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि वह 6 सितंबर को मजदूरी करने हल्द्वानी गया हुआ था। जब वो शाम को घर लौटा तो उसकी 30 वर्षीय पत्नी घर से गायब थी। दोनों बच्चे घर पर ही थे। पति ने पत्नी की काफी ढूंढ खोज की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में पड़ोसियों ने उसे बताया कि उसका चचेरा भाई घर पर आया था, हो सकता है कि पत्नी उसी के साथ गई हो। घटना के बाद से महिला और उसका देवर लापता हैं। दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा। मां के बगैर बेटियां परेशान हैं। पीड़ित ने अपने स्तर पर भी पत्नी की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। अब पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चचेरे भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।