देहरादून लखनऊ के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए टाइमिंग और पूरी डिटेल

देहरादून के हिस्से आएगी वंदे भारत की अनोखी सौगात, अब पहाड़ों से अदब के शहर तक पहुंचाएगी यह ट्रेन
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Dehradun Lucknow Vande Bharat : Dehradun Lucknow Vande Bharat Express
Image: Dehradun Lucknow Vande Bharat Express

देहरादून: देहरादून से लखनऊ का सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से बेहद शानदार खबर सामने आ रही है।

Dehradun Lucknow Vande Bharat Express

जी हां, अब जल्द ही लखनऊ से देहरादून के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होने जा रहा है। बता दें कि लखनऊ देहरादून के बीच वंदे भारत के संचालन को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इस नए वर्ष यानी कि जनवरी 2024 से इस ट्रेन के संचालित होने के आसार हैं। इस ट्रेन के चलने से लखनऊ देहरादून का सफर करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। दिल्ली के लिए वन्दे भारत ट्रेन का संचालन होने के बाद यात्री लखनऊ तक भी वंदे भारत ट्रेन का संचालन होने का इंतजार कर रहे थे। बताते चलें कि वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ से देहरादून के बीच बरेली तथा मुरादाबाद में रुकेगी।

क्या रहेगा शेड्यूल
जानकारी के अनुसार लखनऊ से यह ट्रेन सुबह लगभग 5:15 बजे चलेगी तथा 8:33 बजे बरेली में दो मिनट के लिए, 9:52 बजे मुरादाबाद में पांच मिनट तथा इसके बाद 12:25 बजे हरिद्वार में 10 मिनट के लिए रूकेगी। दोपहर लगभग 1:35 बजे हर्रावाला स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 2:25 बजे वापस देहरादून से चलेगी तथा 3:25 बजे हरिद्वार, शाम को 5:40 बजे मुरादाबाद, 6:50 बजे बरेली तथा रात को 10:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से यह ट्रेन लगभग 8 घंटे 15 मिनट में करीब 536 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।