उत्तराखंड के इस युवा में है अद्भुत टैलेंट, गजब के स्टंट देखकर हर कोई हैरान, इसे सपोर्ट कीजिए

अच्छा ट्रेनर और प्रोत्साहन मिल जाए तो चमन जैसे युवा क्या-क्या नहीं कर सकते। वो देश-दुनिया में अपने हुनर से छा जाने की काबिलियत रखते हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Almora Chaman Verma: Almora Chaman Verma amazing talent video
Image: Almora Chaman Verma amazing talent video

अल्मोड़ा: पहाड़ की जिंदगी मुश्किल ही सही, लेकिन इन मुश्किलों पर जीत कैसे पानी है, ये उत्तराखंड के होनहार अच्छी तरह जानते हैं।

Almora Chaman Verma amazing talent

आज हम आपको प्रदेश के एक ऐसे ही होनहार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके हैरान कर देने वाले स्टंट सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं चमन वर्मा की, जो कि अपने करतबों से हर किसी को हैरान किए हुए हैं। चमन को लंबी-लंबी छलांग लगाने में महारत हासिल है। शरीर का संतुलन कैसे बनाए रखना है, ये भी चमन अच्छी तरह जानते हैं। अच्छा ट्रेनर और प्रोत्साहन मिल जाए तो चमन जैसे युवा क्या-क्या नहीं कर सकते। वो देश-दुनिया में अपने हुनर से छा जाने की काबिलियत रखते हैं, बस जरूरत है तो थोड़े प्रोत्साहन की। चमन वर्मा अल्मोड़ा के मासी क्षेत्र में रहते हैं। स्टंट की प्रैक्टिस के साथ ही चमन वर्कआउट के वीडियो भी बनाते हैं, जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं। आगे देखिए वीडियो

इनके खतरनाक स्टंट देखकर आप भी दांतों तले अंगुलियां दबा लेंगे। चमन बताते हैं कि उन्हें स्टंट की प्रैक्टिस करते हुए कुछ ही महीने हुए हैं। अगर हम लगातार अभ्यास करें तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। हर असंभव लगने वाले लक्ष्य को मेहनत से हासिल किया जा सकता है। प्रदेश के लाखों युवाओं की तरह चमन भी सेना में भर्ती होने का सपना देखते हैं, ताकि वो देश के लिए कुछ बेहतर कर सकें। हाल में वरिष्ठ पत्रकार रमेश भट्ट ने चमन से जुड़ी एक रिपोर्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसके बाद हर कोई चमन के बारे में जानने को उत्सुक है। चमन वर्मा और उनके स्टंट्स को सोशल मीडिया पर खूब देखा और सराहा जा रहा है।