उत्तराखंड में 18 सितंबर से क्रिकेट का रोमांच, वूमन क्रिकेट प्रीमियर लीग देखने आप भी चले आइए

देहरादून में होने वाले आयोजन की शुरुआत 18 सितंबर से होगी। इसमें 5 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Women Premier League: Uttarakhand Women Cricket Premier League starts from 18th September
Image: Uttarakhand Women Cricket Premier League starts from 18th September

देहरादून: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए शानदार काम करने जा रहा है। प्रदेश में वूमेन क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है।

Uttarakhand Women Cricket Premier League

उत्तराखंड के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य होगा, जहां वूमन क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इसमें 5 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। देहरादून में होने वाले आयोजन की शुरुआत 18 सितंबर से होगी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) और हैदराबाद जय भगवती क्रिकेट क्लब मिलकर उत्तराखंड में वूमेन क्रिकेट प्रीमियर लीग आयोजित करा रहे हैं। वूमेन क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी में होगा। यह आयोजन 18 सितंबर से 23 सितंबर तक होगा। इस आयोजन में कौन-कौन से जिलों की टीम हिस्सा लेगी, ये भी बताते हैं। वूमेन क्रिकेट प्रीमियर लीग में नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, देहरादून और हरिद्वार की महिला क्रिकेट टीम भाग लेंगी।

बुधवार को वूमेन क्रिकेट प्रीमियर लीग की ट्रॉफी और जर्सी को लॉन्च किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद थे। एक प्रेस कांफ्रेस में सीएयू के प्रवक्ता विजय प्रताप मल्ल ने बताया कि यह देश में पहली बार हो रहा है कि किसी स्टेट बोर्ड द्वारा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड में हो रहे इस पहले महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग को सानिया मिर्जा, पीवी सिंधू सहित कई मशहूर महिला खिलाड़ियों ने सहयोग दिया है। एकता बिष्ट और मानसी जोशी के अलावा अन्य राज्यों से आने वाली बड़ी खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में शामिल होंगी। 18 सितंबर से 23 सितंबर तक प्रीमियर लीग में 11 टी20 मैच आयोजित किए जाएंगे। इसमें दो मैच डे नाइट खेले जाएंगे। प्रत्येक मैच की वूमेन ऑफ द मैच को 5 हजार और वूमेन ऑफ द सीरीज को स्कूटी पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी।