Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
कोटद्वार: कोटद्वार वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। यहां के लोग लंबे समय से कोटद्वार-दिल्ली के बीच रात्रि रेल सेवा की मांग करते आ रहे थे, यह इंतजार अब खत्म होने वाला है।
रेलवे प्रशासन ने आमजन की इस मांग को तवज्जो देते हुए कोटद्वार-दिल्ली के मध्य रेल सेवा शुरू करने की तैयारी कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में रेलवे प्रशासन इस रेल सेवा को शुरू कर देगा। इससे कोटद्वार से दिल्ली का सफर आसान बनेगा। दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल (एएनवीटी) रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन रात 9.45 पर चलेगी और मेरठ, रुड़की, लक्सर नजीबाबाद होते हुए सुबह पौने चार बजे कोटद्वार पहुंचेगी। कोटद्वार से रेल रात्रि दस बजे दिल्ली के लिए चलेगी और सुबह साढ़े चार बजे आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन में पहुंचेगी। आगे पढ़िए
कोटद्वार से दिल्ली के बीच साल 2016 तक मध्य रात्रि रेल सेवा का संचालन किया जाता था। रात में दस बजे कोटद्वार से दिल्ली की बोगियां पैसेंजर ट्रेन पर लगती व नजीबाबाद रेलवे स्टेशन में इन बोगियों को मसूरी एक्सप्रेस से जोड़ दिया जाता था, लेकिन साल 2016 में कोटद्वार-नजीबाबाद रेल ट्रैक पर पुल के टूटने के बाद यह रेल सेवा बंद कर दी गई। पिछले 7 साल से लोग इस सेवा के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी लंबे वक्त से रात्रि रेल सेवा शुरू कराने के प्रयास कर रहे थे। उन्होंने रेल मंत्री से इस संबंध में वार्ता भी की थी। जिसके बाद अब रेलवे प्रशासन ने कोटद्वार-दिल्ली के मध्य रात्रि रेल सेवा शुरू किए जाने को लेकर एक समय सारणी जारी की है। हालांकि, रेल सेवा किस दिन से शुरू होगी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।