उत्तराखंड के दीक्षांशु नेगी ने इंग्लैंड में दिखाया जलवा, लीग में नंबर वन बैट्समैन और बॉलर बने

दीक्षांशु ने इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट लीग में हिस्सा लेकर अपनी काबिलियत का दम दिखाया। लीग खत्म होने के बाद दीक्षांशु नेगी वापस लौट आए हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Deekshanshu Negi: Uttarakhand Dikshanshu Negi Performance in England League Cricket
Image: Uttarakhand Dikshanshu Negi Performance in England League Cricket

हल्द्वानी: उत्तराखंड के होनहार क्रिकेटर देश-दुनिया में प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं।

Uttarakhand Dikshanshu Negi Performance in England

हल्द्वानी के रहने वाले दीक्षांशु नेगी इनमें से एक हैं। दीक्षांशु ने इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट लीग में हिस्सा लेकर अपनी काबिलियत का दम दिखाया। लीग खत्म होने के बाद दीक्षांशु नेगी वापस लौट आए हैं। वापसी के बाद दीक्षांशु उत्तराखंड सीनियर टीम कैंप से जुड़ गए हैं। वो भारत में घरेलू क्रिकेट सीजन की तैयारी में जुटे हैं। होनहार दीक्षांशु ने इंग्लैंड में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने लीग में सबसे ज्यादा रन बनाए और सबसे ज्यादा विकेट भी लिए। दीक्षांशु नेगी के शानदार प्रदर्शन के बल पर Sandford Cricket CLUB चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रही। दीक्षांशु नेगी ने Devon Cricket लीग में Sandford Cricket CLUB के लिए इस सीजन में 43 विकेट झटके और 746 रन बनाए। उनकी टीम दो दशकों में पहली बार चैंपियन भी बनी। आगे पढ़िए

Devon Cricket लीग में दीक्षांशु ने गेंदबाजी में 43 विकेट झटके। इतना ही नहीं उन्होंने तीन बार पांच विकेट भी झटके। जबकि बल्लेबाजी में 75 के करीब के औसत से उन्होंने 746 रन बनाए। उनके बल्ले से एक शतक और 7 फिफ्टी निकली। उनका स्ट्राइक रेट 127 से ज्यादा रहा। अब भारत में भी घरेलू क्रिकेट सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। दीक्षांशु नेगी सभी फॉर्मेट में टीम के लिए अहम योगदान देते रहे हैं और इसके चलते उन पर जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। पिछले 5 सालों में उत्तराखंड टीम ने अपने अच्छे खेल से अलग पहचान बनाई है। घरेलू क्रिकेट में सभी की नजरें दीक्षांशु नेगी पर रहेंगी। उम्मीद है कि जैसे उन्होंने इंग्लैंड में Sandford Cricket CLUB के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन किया, उसी तरह का प्रदर्शन वो क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के लिए भी करेंगे।