Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऋषिकेश में महज आठवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र ने अपने कमरे में फांसी से लटक कर अपनी जिंदगी खत्म कर दी।
बात केवल इतनी सी थी कि उसके परिजनों ने उसको टीवी देखने से मना कर दिया और ट्यूशन जाने को कहा। इस बात का छात्र को इतना बुरा लगा कि उसने अपनी जिंदगी ही खत्म कर दी। उसका शव अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। परिजन बेटे को अचेत अवस्था में लेकर एम्स पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
मृतक की पहचान 14 वर्षीय सिद्धार्थ के रूप में हुई है जो की आठवीं कक्षा का छात्र था और ऋषिकेश में अपने परिवार के साथ में रहता था। बता दें कि कुछ दिनों से सिद्धार्थ का पढ़ाई में ध्यान नहीं था और वह मोबाइल और टीवी पर ही लगा रहता था जिसके कारण उसके परिजन एक दिन उसे पर काफी गुस्सा हो गए और उसको टीवी देखने से रोक दिया, और साथ ही उसको ट्यूशन जाने के लिए भी कहा। अपने परिजनों की डांट का सिद्धार्थ पर इस कदर प्रभाव पड़ा कि उसने अपनी जिंदगी को खत्म करना ही सही समझा। वह गुस्से में अपने कमरे के अंदर चला गया। कुछ देर तक सिद्धार्थ के कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो परिजन वहां पहुंचे तो उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। रोशनदान से झांक कर देखा तो बेटा पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। बेटे को इस कदर फंदे से लटका हुआ देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फ़ानन में दरवाजा तोड़कर परिजनों ने बेटे को फंदे से नीचे उतरा और उसे लेकर एम्स पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया। इस पूरे हादसे के बाद से मृतक सिद्धार्थ के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।