उत्तराखंड की खुशी को बधाई, भारतीय टीम में आएंगी नजर, कैंप के लिए हो गया है चयन

भारतीय खो-खो संघ द्वारा आगामी 22 सितंबर से 9 अक्टूबर तक प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जा रहा है। जिसमें खुशी आर्य भी हिस्सा लेंगी।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Khushi Arya National Kho Kho Team: Nainital Halduchaur Khushi Arya Selection in Indian Kho Kho Team Camp
Image: Nainital Halduchaur Khushi Arya Selection in Indian Kho Kho Team Camp

नैनीताल: पहाड़ की जिंदगी चुनौतियों से भरी हुई है, लेकिन यहां की होनहार बेटियां हर चुनौती पर जीत हासिल कर सफलता का आसमान छू रही हैं।

Khushi Arya Selection in Indian Kho Kho Team Camp

इसी कड़ी में एक अच्छी खबर हल्द्वानी से आई है। यहां रहने वाली खुशी आर्य का चयन खो-खो सीरीज के लिए हुआ है। भारतीय खो-खो संघ द्वारा आगामी 22 सितंबर से 9 अक्टूबर तक प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जा रहा है। जिसमें खुशी आर्य भी हिस्सा लेंगी। सब कुछ ठीक रहा तो बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय खो-खो टीम का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। इस कैंप में जो भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उनका चयन अक्टूबर-नवंबर माह में आयोजित होने वाली इंडिया, मलेशिया, इंडोनेशिया खो-खो सीरीज के लिए किया जाएगा। आगे पढ़िए

मूलरूप से नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ की रहने वाली खुशी आर्य भी इस प्रशिक्षण कैंप में हिस्सा लेने जा रही हैं। अगर वो सफल रहीं तो उन्हें कैंप का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का दमखम दिखाने का मौका मिलेगा। राज्य से दो खो-खो खिलाड़ियों का इस कैंप के लिए चयन हुआ है। जिनमें खुशी के अलावा बालक वर्ग में ऋषिकेश निवासी इमरान खान भी शामिल हैं। प्रदेश के इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास भारतीय खो-खो टीम में शामिल होने का सुनहरा मौका है। सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों ने खुशी और इमरान को अपनी अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया है कि वे जल्द ही भारतीय खो-खो टीम का हिस्सा बनेंगे। राज्य समीक्षा टीम की ओर से भी खुशी को शुभकामनाएं, उम्मीद है कि वो प्रशिक्षण कैंप में बेहतर प्रदर्शन करेंगी और खो-खो के क्षेत्र में उत्तराखंड को नई पहचान दिलाएंगी।